मुंगेर, दिसम्बर 15 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के बेराई गांव में रविवार को डराने- धमकाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति हाथ में देसी कट्टा लिए गांव के समीप खेत में अपराध की घटना को अंजाम देने की नियत में था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेराई गांव के पप्पू सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार पप्पू सिंह के पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...