छपरा, जनवरी 16 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना पुलिस ने दयालपुर बाजार के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया , जबकि तीन युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए युवकों की पहचान अंकुश कुमार, ग्राम पिपरहिया, थाना भगवानपुर हाट तथा वीरु कुमार, ग्राम दलपतपुर, थाना महाराजगंज के रूप में की गई है। वहीं मौके से फरार युवकों की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी हरिओम कुमार, अविनाश तिवारी और शिवम तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जनता बाजार थाना की टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक दयालपुर बाजार की ओर से आते दिखे। पुलिस को देखते ही कुछ युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को मौके पर ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.