छपरा, दिसम्बर 2 -- जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने सकड्डी बाजार से देसी कट्टा व गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के टुल्लू महतो का पुत्र सूरज कुमार महतो है जिसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना में आर्म्स एक्ट के तहत युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के प्रयास में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने चंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी मकनपुरा गांव के हेमंत कुमार व आदित्य कुमार है। दोनों युवकों पर रविवार को हत्या के प्रयास किए जाने का मामला थाने में दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...