मधुबनी, फरवरी 4 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए एक युवक को देशी कट्टा के साथ जीतन कुमार पिता रघुनी सहनी अजरकबे सुदे गांव निवासी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि किसी अपराध करने के नियत से आर्म्स अपने पास रखा है जिसके सत्यापन के लिए सअनि भैया लाल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा गया था जिसमें उसे एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है।उसके बाद थाना में आर्म्स एक्ट प्राथमिकी दर्ज कर झंझारपुर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...