बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ युवक धराया शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने बाजिदपुर स्थित महारानी मंदिर से एक युवक को एक देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक सुरदासपुर गांव का दीपक राम है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के न्याययिक में प्रस्तुत कर दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विशषे छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम जब बाजिदपुर गांव पहुंची तो मंदिर में सोया एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस उसे पकड़ लिया। युवक शराब के नशे में धुत था। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...