सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- सोनबरसा। स्थानीय पुलिस ने बुधवार की देर शाम एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ तीन युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र आकाश कुमार व बेला थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी रामप्रीत राय के पुत्र विवेक कुमार एवं जयनगर गांव निवासी सत्येन्द्र राय के पुत्र सुनील कुमार यादव के रुप में की गई है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के पकड़िया गांव में मोबाइल टॉवर पास हथियार के साथ बदमाशों के जमा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संध्या गश्ती पर निकले सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार व सशस्त्र बलों की टीम गठित कर छापेमारी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद पकड़िया गांव के समीप पहुंचे तो तीनों युवक पुलिस को देख भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.