हाजीपुर, जुलाई 21 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी थाना में नए थानाध्यक्ष के रुप में अभिषेक कुमार ने योगदान किया। अभिषेक कुमार इससे पहले मुजफ्फरपुर जिला में कार्यरत थे। योगदान के बाद नए थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना, आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना, असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करेंगे। आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जायेगा। योगदान के समय नये थानाध्यक्ष को थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी महेश कुमार, शिवानंद सिंह, धीरज कुमार, गुलीस्ता परवीन, चौकिदार अखिलेश कुमार,अवधेश कुमार, लालाबाबू ठाकुर, जोखन, रंजीत कुमार, पवन कुमार के अलावा सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.