हरिद्वार, नवम्बर 11 -- हरिद्वार। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंगलवार को देसंविवि में प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने तिलक कर स्वागत किया। प्रधान विवि के शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को नैतिक शिक्षा देने सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। केन्द्रीय मंत्री को शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देकर आचार्य रचित वाग्मय प्रदान किया। प्रधान ने विवि के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक आदि उपस्थित रहे। प्रतिकुलपति ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य रचित वांगमय आदि भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने विवि परिसर स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव का दर्शन कर आशीष लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.