मेरठ, दिसम्बर 7 -- पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की बुनियाद प्रकरण में सांसद अरुण गोविल ने कहा है कि देश से प्रेम नहीं करने वाला ही ऐसी बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को देश, प्रदेश से कोई वास्ता नहीं है। मेरठ में मीडिया से बातचीत में शनिवार को सांसद अरुण गोविल ने पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं अकबर की ओर से बाबरी मस्जिद की बुनियाद पर कहा कि उन्हें देश से प्रेम नहीं है, अन्यथा ऐसे लोग ऐसी बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की बात करें। भारत माता की बात करें। इस तरह की कार्रवाई केवल अशांति फैलाने के लिए गैरजिम्मेदाराना है। अरुण गोविल ने कहा कि देश विकास के पथ पर अग्रसर है। ऐसे में कोई बाबरी मस्जिद की बात कर रहा है तो इसे कोई स्वीकार नहीं कर सकता है। यही कारण है कि ऐसे विधायक को उनकी पार्टी ने भी निष्कासित कर दिया है। ...