गंगापार, जून 14 -- केंद्र में भाजपा सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज, सहसों में शनिवार को प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व फूलपुर के चेयरमैन अमरनाथ यादव ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में विकास का नया इतिहास लिख रहा है। रक्षा के क्षेत्र में अर्जुन टैंक, आकाश डिफेंस सिस्टम, एंटी मिसाइल, ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान और राफेल जैसे अति आधुनिक फाइटर जेट से देश को मजबूती मिल रही है। जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल ने कहा की आर्थिक मोर्चे पर भी देश निरंतर प्रगति कर रहा हैं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल व संचालन महामंत्री पवन कुमार शुक्ला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.