आगरा, जुलाई 28 -- विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रात कार्य योजना की बैठक सोरों प्रखंड की बैठक सोमवार को तीर्थ नगरी के एक गेस्ट में आयोजित की गई। इसमें ब्रज प्रांत के अंतर्गत 26 जिलों के 300 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। देश विरोध गतिविधियों के संज्ञान में आने पर प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। प्रथम सत्र में केंद्रीय अधिकारी दिनेश उपाध्याय, प्रांत अध्यक्ष शशि कुमार, प्रांत मंत्री अनुज सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने मां भारती एवं राम दरबार के चित्र पर दीप प्रजवलन कर बैठक का शुभारंभ किया। केंद्रीय अधिकारी ने संगठन द्वारा गत 6 माह में किए गए सेवा कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान में देश विरोधी चल रही गतिविधियों के संज्ञान में आने पर प्रशासन को अवगत कराएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.