हरिद्वार, फरवरी 5 -- देश विभाजन के दौर की पीड़ा, टूटते सपने और महिलाओं पर टूटे कहर को केंद्र में रख एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में भावनात्मक नाटिका का मंचन हुआ। कला एवं मानविकी विभाग की नाटिका 'विभाजन एवं महिलाएं: अनसुना दर्द' ने दर्शकों को इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय से रूबरू कराया, जिसे अक्सर शब्दों में बयान नहीं किया जा सका। विभाजन के समय महिलाओं पर यातनाएं, शारीरिक हिंसा और सामाजिक उपेक्षा को प्रभावशाली ढंग से मंच पर रखा गया। इस नाटिका में सोनाक्षी, कशिश, रिति, आराध्या, दीपक, वंश, लक्ष्य चौहान, लक्ष्य भट्ट, गरिमा, प्रगति, खुशबू, स्नेहा और नियति ने भूमिकाएं निभाईं। डॉ. करुणा नेहरा ने निर्देशन और संयोजन किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. तनु चंद्रा, सुनीति त्यागी, वंदना सैनी, स्वाति मंगलम, दीपाली, योगराज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.