गढ़वा, फरवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आरके पब्लिक स्कूल का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। उक्त अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता और पेंटिंग आदि प्रस्तुत किए गए। उक्त अवसर पर स्कूल के निदेशक ने कहा कि 32 वर्ष पूर्व जब गढ़वा शहर में एक भी अंग्रेजी माध्यम की स्कूल नहीं थी उस समय स्कूल की स्थापना छह फरवरी 1994 को की गई थी। यह स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिले का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा स्कूल से पढ़े हुए छात्र-छात्राएं भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनेक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। स्कूल से शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.