नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने देश-विदेश घुमाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अब आरोपियों की अवैध संपत्ति कर्क की जाएगी। दोनों के खिलाफ एक वर्ष पहले मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले सौरभ तलवाड़िया ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह पत्नी के साथ वर्ष 2018 में गाजियाबाद के एक मॉल गए थे। मॉल में एक व्यक्ति ने फॉर्म भरवाया और उनका नाम एक लक्की ड्रॉ में डालने की बात कही। कुछ दिनों के बाद उनके पास कॉल आई कि उनका नाम लक्की ड्रॉ में चुना गया है। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद के पांच सितारा होटल में बुलाया। यहां उन्हें कम दाम में हॉलिडे पैकेज बताए गए। उन्हें 10 साल तक हर साल सात दिन का हॉलिडे पैकेज देने की बात कही ग...