हरिद्वार, अप्रैल 6 -- नवरात्र साधना के अंतिम दिन देश-विदेश से आये साधकों सहित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में साधकों ने गायत्री अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। महिला मंडल की बहनों ने हवन के बाद कन्या भोज के साथ नवरात्र साधना का समापन किया। इस अवसर पर शांतिकुंज परिसर में बहनों ने 27 कुण्डीय तथा देसंविवि परिसर में छात्रों ने 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया, जिसमें साधकों ने कई पारियों में हवन कर प्राप्त ऊर्जा को जनहित में लगाने का संकल्प लिया। वहीं शांतिकुंज परिवार ने रामजन्म महोत्सव पर भव्य रैली निकाली, जिसे महिला मंडल प्रमुख शैफाली पण्ड्या एवं व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य सत्संग हॉल में साधकों को संबोधित करते हुए शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने साधना से प्राप्त ऊर्जा को समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.