अयोध्या, दिसम्बर 12 -- अयोध्या, संवाददाता। देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक एक्यूपंक्चर पर किए गये अपने शोध को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित सिंपोजिएम के दौरान साझा करेंगे। इसका आयोजन 13 व 14 दिसम्बर को होगा। यह जानकारी एक्यूपंक्चर एसोशिएशन आफ इंडिया के वाईस प्रेसीडेंट डा. नीलेश पटेल ने एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान दिया। उन्होंने बताया कि सिंपोजिएम में कमर दर्द, घुटने का दर्द, लकवा, माईग्रेन, ईएनटी, लकवा, एलर्जी, अस्थमा, मोटापा व त्वचा रोगो समेत अन्य इलाज पर चर्चा की जाएगी। 30 विशेषज्ञ इस दौरान एक्यूपंक्चर को लेकर किए गये अपने शोध को साझा करेंगे। इसमें ज्यादातर विशेषज्ञ देश व कुछ विदेश से भी आएंगे। उन्होंने बताया कि एक्यूपंक्चर आफ इंडिया के देश भर में एक हजार सदस्य है। जिसमें 300 से आने की उम्मीद है। 200 ने पहले से अपना रजिस्ट्रेश...