नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने बुधवार को 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दे दी। इन विद्यालयों में से सात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा और शेष राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित किए जाएंगे। नव स्वीकृत 20 केंद्रीय विद्यालयों को ऐसे जिलों में खोलने का प्रस्ताव है, जहां केंद्रीय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण संख्या के बावजूद वर्तमान में कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है। इनकी स्थापना से 86 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश भर में सिव...