देहरादून, अप्रैल 5 -- पूर्व सीएम ने कहा, सरकार को सोचना चाहिए इससे समाज की क्या मानसिकता बनेगी देहरादून, मुख्य संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा के साथ ही इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस राजनीति में तड़का लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यदि किसी शब्द में मुसलमानों का प्रचलित शब्द होने का भान हो रहा है तो सरकार उसका नाम बदल दे रही है। उन्होंने कहा कि इस देश में 25 करोड़ मुसलमान है, सरकार क्या-क्या बदलेगी। सोशल मीडिया में अपनी एक फेसबुक पोस्ट में हरीश रावत ने कहा कि सरकार को नाम बदलने की इतनी हड़बड़ी क्यों है, यह समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि रुड़की के पास एक गांव है सलेमपुर राजपूताना। सरकार इसका भी नाम बदलने जा रही है। जबकि सलेम सिंह उस गांव के अति प्रतिष्ठित व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.