लखनऊ, दिसम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में 'डिवीजन नहीं विजन' की राजनीति होनी चाहिए। हम लोग विजन की राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा डिवीजन की राजनीति कर रही है। देश में जो बंटवारे की राजनीति हो रही है उसे रोकना है। अखिलेश ने शनिवार को हैदराबाद में विजन इंडिया एआई समिट के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी डवलपमेंट और प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स करना चाहती है। दुनिया में तकनीकी में बहुत बदलाव आ रहा है। उस तकनीक का सबको लाभ मिलना चाहिए। किसी के साथ जाति-धर्म का भेदभाव नहीं हो। हम लोग चाहते हैं कुछ वर्षों में एआई ऐसा बन जाए, जिससे भेदभाव खत्म हो जाए। साइबर फ्राड में उत्तर प्रदेश आज नंबर वन है। ऑनलाइन स्कैम बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक प्लेटफार्म से एआई और डीप फेक वीडियो का गलत इस्तेमाल हो रह...