बुलंदशहर, जनवरी 27 -- गांव बराल में मंगलवार को विकसित भारत जी राम जी किसान श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने जी राम जी योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले मनरेगा में मिलने वाले 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिनों का रोजगार कर दिया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय में वृद्धि हुई है। यह योजना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू की गई है। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने सबको आवास उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय, किसान सम्मन निधि, पक्के मकान जैसी अनेक योजनाओं से गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त किया है। देश ने प्रधानमंत्री नरें...