प्रवीण दीक्षित, मई 3 -- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और प्रदूषण की चिंताओं के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता से देशभर में लोग इलेक्ट्रिक व्हीहल (ईवी) की ओर शिफ्ट होने लगे हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2024-25 तक के 11 वित्तीय वर्षों में देशभर में ईवी पंजीकरण में उत्तर प्रदेश टॉप पर है। यूपी इस मामले में महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली सबको पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। इस अवधि में देश में 58 लाख 82 हजार 717 ईवी पंजीकृत हुए जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 11 लाख 66 हजार 52 ईवी पंजीकृत हैं। देश में कुल पंजीकृत ईवी में दुपहिया वाहनों की भागीदारी 54.1 फीसदी है जो आधे से अधिक है। यानी ईवी में दोपहिया वाहन लोगों की प्राथमिकता में हैं। यह आंकड़े द काउंसिल ऑफ एनर्जी, एनवॉयरमेंट एंड वाटर-ग्रीन फाइनेंस (सीईईडब्ल्यू-जीएफसी) सेंटर के हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.