देवघर, मई 22 -- देवघर ,कार्यालय संवाददाता। नगर के आरएन बोस लाइब्रेरी में कांग्रेस की जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांगेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बंधु तिर्की, अजय दुबे, मणिशंकर ने संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार पर संविधान बदलने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार देवघर के श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल राज्य सरकार करेगी। चाहे वह किसी भी प्रदेश को हों, इलाज से...