लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता देश में व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी व निवेश के अनुकूल बनाने में यूपी सबसे आगे है। केंद्र सरकार के डी-रेगुलेशन 1.0 कार्यक्रम में यूपी को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए 23 प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों को चिह्नित कर सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया था। इस प्रक्रिया में राज्यवार की गई रैकिंग में सबसे आगे रहकर प्रदेश ने कीर्तिमान बनाने में कामयाबी हासिल की है। यह मूल्यांकन भूमि, भवन व निर्माण, श्रम, यूटिलिटीज तथा अनुमतियों सहित पांच प्रमुख क्षेत्रों में विस्तारित 23 प्राथमिक सुधार क्षेत्रों पर आधारित है, जिनमें समग्र सुधार प्राथमिकताओं को भी सम्मिलित किया गया। यूपी पहला राज्य है, जिसने सभी 23 प्राथमिक क्षेत्रों को समग्र व पूर्ण रूप से लागू किया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.