प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में आज रामराज नहीं, बल्कि गोडसे राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली अंग्रेजों की बांटो और राज करो नीति से अलग नहीं है। पार्टी को न तो महंगाई से मतलब है और न ही बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से। प्रमोद तिवारी माघ मेला क्षेत्र में आयोजित प्रदेश कांग्रेस सेवादल के विशेष समर्थ प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की ग्रामीणों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को बंद कर एक बार फिर महात्मा गांधी की हत्या की है। मनरेगा बंद होने से गांवों का विकास ठप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.