नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों की छात्र इकाइयों के संयुक्त प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। राहुल ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करना चाहते। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के बारे में लोकसभा में बात की। मैं कहता हूं कि कुंभ के बारे में बात करना अच्छी बात है, लेकिन भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए, बेरोजगारी के खिलाफ बात करनी चाहिए। राहुल ने कहा कि हमारी विचारधारा और नीतियों में थोड़ा फर्क हो सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.