पिथौरागढ़, नवम्बर 26 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने युवा संसद कार्यक्रम की सराहना की। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय ने कहा कि युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में अवगत कराना है। कार्यक्रम के दौरान लोक सभा अध्यक्ष की भूमिका धीरज बोरा, नेता प्रतिपक्ष गौरव पाठक, प्रधानमंत्री सुहानी बोरा, गृहमंत्री सुनीता, शिक्षा मंत्री आंचल, खेल मंत्री गौरव सिंह बोरा, स्वास्थ्य मंत्री अक्षरा बोरा, महिला विकास मंत्री ममता परगाई, श्रम विकास व रोजगार मंत्री की भूमिका नेहा ने निभाई। सासंद की भूमिका तनीशा, अनामिका कोहली, पीयूष सिंह बोरा, जीविटेश रौतेला, रवि सिंह, करिश्मा बोरा, कोमल बोरा, हिमांशु सिंह व विपक्ष नेता सांसद की भूमिका रोशनी बो...