मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- कांटी। नगर मंडल में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत, घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों से देश में बने सामान के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की अपील की गई। अभियान में जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, कुमारी ममता, तेजनारायण शर्मा, कौशल दुबे, रामनाथ गुप्ता, अरुण सहनी, शिवबालक राम, कमलेश कुमार कुशवाहा, संदीप सोनी, संजय साह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...