नोएडा, नवम्बर 28 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। देश में शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहे। दोनों शहरों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह के मुकाबले शाम को प्रदूषण में मामूली कमी दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 388 और ग्रेटर नोएडा का 378 दर्ज किया गया। सुबह दस बजे नोएडा का एक्यूआई 407 था। वहीं, ग्रेटर नोएडा का 288 रहा था। दोपहर में खिली धूप और हवा की गति के कारण प्रदूषण थोड़ा कम हुआ। नोएडा के सेक्टर-125 और 116 का एक्यूआई 400 के पार कर गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क फाइव का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। चार स्थानों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 500 रहा। इस महीने नोएडा में एक भी दिन एक्यूआई 200 से कम नहीं हुआ। ग्रेटर नोएडा में महज एक दिन हवा मध्यम श्रेणी (एक्यूआई 200 से कम) में रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.