हापुड़, दिसम्बर 12 -- दिल्ली के नजदीक हापुड़ की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। हापुड़ एक अच्छा जिला है जहां पर इन्वेस्टर्स की पसंद ही हापुड़ की आर्थिक स्थिति को बदलेगी। हापुड़ में जो उद्योग आएंगे उनसे यूपी की आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ेगा। हमारा प्रदेश आज भी केंद्र से ऊपर हैं, हापुड़ एनसीआर का जिला है जहां पर आप लोगों का इन्वेस्ट पूरे प्रदेश में बदलाव लाएगा। प्रदेश के कैबिनेट वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के इन्वेस्ट इन हापुड़ कार्यक्रम में बोल रहे थे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 0.5 को लेकर एनसीआर के छोटे जिला हापुड़ में प्राधिकरण ने जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को आन्नद विहार के एच ब्लाक में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 के तहत न्यू ग्रोथ इंजन कार...