पटना, अप्रैल 30 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश में जातीय जनगणना कराने के केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह कदम सभी जातियों के विकास के सपने को उनकी अस्मिता की रक्षा करते हुए पूरा करने वाली नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने में मील का पत्थर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार अब तक जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर पायी है। बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के आधार पर हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू करने का निर्णय किया है। जनता को कई वर्षों से इस बड़ी पहल का इंतजार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.