सिमडेगा, जनवरी 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। आईटीआई कॉलेज गड़राबहार परिसर में इंटर ट्रेड बॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाईनल मैच खेला गया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया। फाईनल मैच में फीटर एवं मैकेनिकल सेकेंड ईयर ने एमएमभी सेकेंड ईयर को हराकर विजेता बनी। विजेता टीम को खेल पदाधिकारी ने एवं उपविजेत टीम को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नवीन निश्चल पासवान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल पदाधिकारी ने कहा कि सिमडेगा खेलों की नगरी है। यहां ध्यान दिया जाय तो सभी खेल प्रतिभा देश में चमकेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में डीसी कंचन सिंह के दिशा निर्देश पर सभी खेलों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। मौके पर स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य नवीन निश्चल पासवान ने दिया। कार्यक्रम में सुनील लुगुन, प्रशांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.