बदायूं, सितम्बर 19 -- दास कॉलेज एवं उझानी के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में विचार गोष्ठी की गयी। मुख्य वक्ता डॉ. जीवन एवं मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विक्रांत उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। जिला संयोजक योगेश शर्मा ने कहा कि अगर देश में एक ही साथ विधानसभा और लोकसभा के चुनाव कराये जाएं तो देश की शिक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं विकास कार्यों में गति प्रदान होगी। जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत लाल ने कहा कि 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा। अजय शर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.