सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। साइबर पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए आरोपी पूरे देश में साइबर ठगी करने का काम करते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 100 से अधिक सिम कार्डों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के खुलासे की शुरुआत म्योरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर फोन किया और उसे धमकाने लगा। आरोपी ने युवती से पैसों की मांग करते हुए कहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो उसकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। साथ ही मोबाइल हैक कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जांच साइबर क्राइम...