गोड्डा, फरवरी 5 -- देश भर में रोशनी फैलाने के मिशन में साथ दे रही खास ट्रेनिंग तस्वीर 20 में गोडडा प्रतिनिधि । अदाणी समूह की एक और नई पहल ने रोजगार पाने की राह आसान की है। अब तक जहां अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड घर-घर रौशनी पहुंचाने के मिशन में लगी हुई थी, अब फील्ड में काम करने वाले जरूरी मैन पावर को ट्रेनिंग देने का काम भी करेगी। ट्रेनिंग देने के इस मिशन को नाम दिया गया है 'लाइट इंडिया प्रोजेक्ट', मतलब भारत में रौशनी फैलाने की परियोजना। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम झारखंड के गोड्डा में अदाणी पावर प्रोजेक्ट के पास ही शुरू हुआ है। हजारों की जरूरत, चंद ही मौजूद इस मिशन के पीछे अदाणी का उद्देश्य उन लोगों को ट्रेनिंग देना है जो देशभर में इलेक्ट्रिफिकेशन के काम को तेजी से कर सके। बिजली के वितरण के लिए सबसे जरूरी काम उन टावरों को लगाने का है जिन पर ह...