मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता/मृत्युंजय। बिहार सहित पूरे देश में कम वजन वाले टीबी के मरीज खोजे जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका निर्देश जारी किया है। मंत्रालय का कहना है कि जिन टीबी मरीजों का बीएमआई (बॉडी मास्क इंडेक्स) 18 प्वाइंट से कम है, उनकी विशेष निगरानी की जाए। इस काम में आशा कार्यकर्ता और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को लगाया जाएगा। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश के बाद ओपीडी और यक्षमा केंद्र में आने वाले मरीजों की बीएमआई की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे मरीजों को काउंसिलिंग भी की जा रही है। काउंसिलिंग में उन्हें बेहतर खानपान व पोषण के बारे में बताया जा रहा है। कम बीएमआई में दवा के उल्टा असर का खतरा एसकेएमसीएच म...