देहरादून, जनवरी 31 -- रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की एलीट की ओर से शंकरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में देशभक्ति विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता संचालित हुई। प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम व सनी द्वितीय रहे। इस दौरान बच्चों के बैठने हेतु दरी का वितरण भी किया गया। क्लब अध्यक्ष दीप्ति कर्माकर व प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नीता मित्तल ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को रंग व स्नैक्स वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...