अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में समाज कल्याण सेवा संस्थान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने देशभक्ति की भावना जागृत की। विशाल नारायण शर्मा व निधि वार्ष्णेय ने एक से बढ़कर एक पुराने गीतों को गाकर तालियां बटोरी। आनंद वर्धन ने सरस्वती वंदना की। डॉ. संजीव कुमार ने देशभक्ति का गीत ए मेरे प्यारे वतन गाकर सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति पर सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। इससे पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, मुख्य अतिथि प्रमेंद्र गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक राजेश गौड़, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. तेज दत्त भारद्वाज, डॉ. अनुज गोविंद, संरक्षक देव प्रकाश गुप्ता, विनीत गर्ग, इंजी. वीडी गुप्ता, संरक्षक सरदार भूप...