फरीदाबाद, जनवरी 20 -- फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, समूह नृत्य और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों का अभ्यास करते हुए बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बार जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि होंगी। रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मंच संचालन, प्रवेश-निकास और तालमेल का अभ्यास किया। इस दौरान जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम के टीमों का चयन किया जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को कार्यक्रम की बारीकियां स...