बोकारो, अगस्त 13 -- बोकारो। जिले में स्वतंत्रता दिवस का रंग चढ़ने लगा है। शहर से लेकर ग्रामीण बाजार तक तिरंगा से पट गया है। आजादी के सबसे बड़े पर्व को लेकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों को सजाया जा रहा है। मंगलवार को सेक्टर 4 स्थित महात्मा गांधी चौक में बोकारो इस्पात प्रबंधन की ओर से आकर्षक झालर लगाई गई। स्वतंत्रता दिवस तक डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ भीम राव अंबेदकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत तमाम महापुरुषों की सजावट की जाएगी। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो के बीच कई संगठनो की ओर से तिरंगा वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को शहर के कई हिस्सो में लोग हाथ में तिरंगा लिए देश भक्ति नारा लगाते हुए नजर आए। वहीं कई लोग दुपहिया पर सवार होकर हर तिरंगा अभियान चलाते दिखे। डाकघर का हर घर तिरंगा अभियान प्रधान डाकघर की ओर से हर घर तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.