पटना, मई 27 -- देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने मंगलवार को उन्हें नमन किया। सदाकत आश्रम परिसर में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता व असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि पंडित नेहरू का देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, पीजीआई, इसरो, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, भेल जैसे संस्थान उन्होंने खोले। सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ उन्हें याद करता रहेगा। उनकी दूरदर्शिता, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, छत्रपति यादव, मोती ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.