मेरठ, दिसम्बर 25 -- मवाना। बुधवार को एएस इंटर कालेज मवाना में बुधवार को क्रिसमस का आयोजन किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी व कोऑर्डिनेटर निष्ठा ने क्रिसमस के महत्व के बारे में बताया कि मसीह का मास जो ईसाई धर्म का प्रमुख त्यौहार है और ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्रिसमस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि देश दुनिया का एक सांस्कृतिक उत्सव है जिसे क्रिसमस डे के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। विद्यालय की छात्राओं ने क्रिसमस ट्री को सजाया और बड़े हर्ष उल्लास से क्रिसमस डे का आयोजन किया, जिसमें समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं में प्रत्येक त्यौहार को मनाने की प्रवृत्ति से आपसी भाईचारा तथा प्रेमभाव बढ़ता है, जहां लोग आज धर्म जाति में विभाजित हो रहे हैं। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.