मुरादाबाद, मार्च 9 -- महिला समन्वय मेरठ प्रांत की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्यू ग्रीन स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता प्रांत की सह संयोजिका मेजर मीनू मेहरोत्रा रहीं। उन्होंने भारत की उन महिलाओं के विषय में बताया, जिन्होंने देश को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजलि गुप्ता ने की। इस मौके पर दीपमाला गुप्ता, दिव्यांशी, अनु, पूनम, बरखा, कविता, साक्षी चौहान आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.