पटना, मई 9 -- हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष सुमन ने कहा कि भारत को अपने प्रधानमंत्री और सेना के पराक्रम पर पूरा भरोसा है। अत्याधुनिक सैन्य हथियारों, फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम से लैस भारतीय सेना अपने बुलंद हौसले और सशक्त राजनीतिक नेतृत्व से प्रेरित होकर दुश्मनों को न केवल मुंहतोड़ जवाब दे रही है, बल्कि घर में घुस कर आतंकियों को नेस्तनाबूद भी कर रही है। डॉ. सुमन ने कहा कि नये भारत की सेना ने पाकिस्तान के सभी हवाई हमलों को नाकाम किया, जिनमें जेएसफ-17, एफ-16 फाइटर जेट्स, ड्रोन और मिसाइलें भी शामिल थीं। इससे आज हर भारतीय गौरवान्वित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...