भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। केंद्रीय बजट देश को नई उचाइयों तक ले जाने वाला है। पीएम मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नेशनल फर्स्ट की सोच को साकार करने वाला है। यह बातें रविवार को कलक्ट्रेट पर पत्रकारों से हुई बातचीत में जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नेशन फर्स्ट की सोच को साकार करने वाला है। देश के समग्र, संतुलित एवं समावेशी विकास को नई गति देगा। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग-के उत्थान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तथा वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से...