नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, व.सं.। केंद्रीय बजट को सांसद मनोज तिवारी ने 2047 तक देश का भाग्य खोलने के लिए पत्थर पर लकीर खींचने जैसा प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि यह 2047 तक देश को विकसित बनाने वाला बजट है। इस बार सरकार ने सिर्फ मेट्रो सिटी और बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि हर जिले में एक स्किल सेंटर बने, उसकी चिंता की है। तिवारी ने कहा कि देश डेटा हब बने उसके लिए भी इस बजट में प्रावधान किया है। जब हम 170 देशों को अनाज दे सकते हैं, तो डेटा हब भी बन सकते हैं। वहीं, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि बजट में ऑरेंज इकॉनमी का प्रस्ताव है, जो युवाओं के लिए तरक्की का पंख बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.