मेरठ, फरवरी 22 -- संघ कुछ नहीं करता, लेकिन स्वयंसेवक कुछ नहीं छोड़ते। हमारा काम केवल व्यक्ति निर्माण का है। संघ को समझना है तो तथ्यों के साथ समझें, झूठ और प्रोपेगेंडा से नहीं। संघ को देखें और फिर स्वीकार करें। देश के अंदर-बाहर बहुत सी ताकतें हैं, जो भारत को खड़ा नहीं होने देना चाहती। ये सब समाज को तोड़ना चाहती हैं। उन्हें पता है कि भारत खड़ा हो गया तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी। हम सभी को इन ताकतों से सतर्क-सजग रहना है। भागवत ने कहा कि हिंदू का मतलब जोड़ना, सबके हित के विषय में विचार करना और सबके कल्याण की कामना करना। हम संपूर्ण धरती पर जीव-जन्तु, चर-अचर तथा ब्रह्मांड के कल्याण की कामना करते हैं। मेरठ में शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा मेरठ एवं बृज प्रांत की प्रमुख जनसंवाद गोष्ठी में कुछ इसी अंदाज में सर...