भदोही, नवम्बर 14 -- भदोही, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम शहर के मशाल रोड कैंप कार्यालय पर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत की परिकल्पना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का काम उन्होंने किया था। आज कुछ राजनीतिक दलों के लोग फायदे को उन्हें अपशब्द तक कह रहे हैं। लेकिन देश को गरीबी, भुखमरी से बाहर लाने का काम उन्होंने ने किया था। लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया तथा बच्चों को राष्ट्र का भविष्य मानकर सदैव उनके अधिकारों तथा शिक्षा की वकालत की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल, नगर अध्यक्ष सरफराज अहमद, राजेश्वर दूबे, मसूद आलम, सुबुकतगीन अंसारी, समसीर आलम, शिव पूजन मिश्र, डाक्टर महेन्द्र यादव, शक्ति मिश्रा, इज़हार अहमद, आज़ाद ...