हरिद्वार, नवम्बर 5 -- खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर बुधवार को रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आ चुका है। कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक जीतने पर अधिकतम नगद इनाम राशि, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब देने की व्यवस्था पहले ही कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.