हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है। इसमें गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रावधान किए गए है। बुनियादी ढांचे में भारी निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे। यह बजट केवल वर्तमान की जरूरतों को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य को भी सुरक्षित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...