मुरादाबाद, अगस्त 26 -- सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश में आज अकबर जैसे शासक की जरूरत है। वह पूरे देश को एक परिवार मानते थे। राजधर्म का पालन करते हुए किसी वर्ग, जाति अथवा धर्म के साथ अन्याय या भेदभाव नहीं करते थे। आज के समय में यह गुण केवल पीडीए (पीडीए) के महानायक अखिलेश यादव में दिखाई देते हैं। समाजवादी पार्टी सदैव समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे की नीति पर काम करती है। उनका सपना है कि भारत को बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी और मुलायम सिंह यादव के विचारों पर चलकर न्यायपूर्ण और समानता आधारित राष्ट्र बनाया जाए। वह मंगलवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.